फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devotees welcomed him... Gajanan was seated in homes and pandals

Pilibhit News: श्रद्धालुओं ने किया स्वागत....घरों और पंडालों में विराजे गजानन

Sun, 08 Sep 2024 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees welcomed him... Gajanan was seated in homes and pandals
पीलीभीत की राजा बाग कॉलोनी में आयोजित गणेश चतुर्थी पूजन में मौजूद लोग।स्रोत:आयोजक
पीलीभीत। जिले में गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों के साथ श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव का शनिवार से आगाज हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक शोभायात्राएं निकालकर गजानन का श्रद्धालुओं ने फूलों से स्वागत किया। कई जगह लोगों ने गुलाल उड़ाकर श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना होने पर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन

पीलीभीत व महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालु उत्साह संग शामिल हुए। शोभायात्रा जहां से भी निकली लोगों ने बप्पा का स्वागत किया। घरों की छतों से पुष्प वर्षा की गई। सभी ने गजानन का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रीसीता-राम, श्री शिव-पार्वती आदि देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा ने चौक बाजार से साहूकारा, इमली चौराहा, जमुनी चौराहा होते हुए चौक बाजार स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर में विश्राम लिया। यहां पंडाल में प्रतिमा को पूजन कर स्थापित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष दिनेश मराठा, अभिषेक वर्मा, दीपक सावंत, अविचल मिश्रा, प्रवीन अग्रवाल, जीतू मराठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

गणपति को लगाया 11 किलो लड्डू का भोग
राजा बाग परिवार की ओर से राजाबाग कॉलोनी में श्रीगणेश चतुर्थी पर बप्पा का पूजन किया गया। इसमें पुरोहित विजय कुमार तिवारी ने भूमिपूजन कर गजानन की प्रतिमा स्थापित की। गणपति को 11 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया। मुख्य यजमान अवधेश सिंह व सीमा सिंह रहीं। पंडाल में गणपति बप्पा मोरया... मंगल मूर्ति मोरया के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह के अनुसार कार्यक्रम 11 दिनों तक चलेगा।
-
शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा की गई स्थापित
बीसलपुर। नगर में शनिवार शाम को शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जानकी रतन मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित की। बैंड-बाजों संग निकली शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संवाद
-
गजानन के स्वागत में बरसाए फूल
पूरनपुर। श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव पर मोहल्ला चौक सराफा बाजार में बैंड-बाजे संग शोभायात्रा निकाली गई। श्रीगणेश समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां देखने के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम लगा रहा। हवन-पूजन कर प्रतिमा स्थापित की गई।
शोभायात्रा राधा-माधव जगन्नाथ मंदिर, बाजार रोड, कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, माधोटांडा रोड होते हुए तिरंगा चौराहे के पास पहुंची, जहां पूजन के साथ प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान अमोल मराठा, सतीश मराठा, पुनीत पांडेय, गणेश मराठा, हरी मराठा, सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि मौजू रहे। संवाद

-
खनका में आज से जन्माष्टमी मेला शुरू
बीसलपुर। गांव खनका में रविवार से पांच दिवसीय वार्षिक जन्माष्टमी मेला शुरू हो रहा है। ऐसे में शनिवार को बालाजी मंदिर से श्रद्धालुओं ने उत्साह संग बरात निकाली।

बालाजी मंदिर से शुरू हुई बरात में देवी-देवताओं के स्वरूप में कलाकार शामिल हुए। शाम को मंदिर पर बरात का विश्राम हुआ। इस मौके पर आयोजन समिति के रविंद्र दास, अभिषेक कुमार, अतिराज सिंह, रघुवीर सिंह, महेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद

पीलीभीत की राजा बाग कॉलोनी में आयोजित गणेश चतुर्थी पूजन में मौजूद लोग।स्रोत:आयोजक

पीलीभीत की राजा बाग कॉलोनी में आयोजित गणेश चतुर्थी पूजन में मौजूद लोग।स्रोत:आयोजक

पीलीभीत की राजा बाग कॉलोनी में आयोजित गणेश चतुर्थी पूजन में मौजूद लोग।स्रोत:आयोजक

पीलीभीत की राजा बाग कॉलोनी में आयोजित गणेश चतुर्थी पूजन में मौजूद लोग।स्रोत:आयोजक

पीलीभीत की राजा बाग कॉलोनी में आयोजित गणेश चतुर्थी पूजन में मौजूद लोग।स्रोत:आयोजक

पीलीभीत की राजा बाग कॉलोनी में आयोजित गणेश चतुर्थी पूजन में मौजूद लोग।स्रोत:आयोजक

पीलीभीत की राजा बाग कॉलोनी में आयोजित गणेश चतुर्थी पूजन में मौजूद लोग।स्रोत:आयोजक

पीलीभीत की राजा बाग कॉलोनी में आयोजित गणेश चतुर्थी पूजन में मौजूद लोग।स्रोत:आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article