फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Departure of polling parties today, voting will be held tomorrow at 958 polling stations.

Pilibhit News: पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज, 958 मतदान केंद्रों पर कल होगा मतदान

Thu, 18 Apr 2024 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Departure of polling parties today, voting will be held tomorrow at 958 polling stations.
गांधी सभागार में प्रेंस कांफ्रेस करते जिला निर्वाचन अ​धिकारी संजय कुमार सिंह । स्रोत - सूचना वि
पीलीभीत- बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र में हैं 18.31 लाख मतदाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में 19 अप्रैल को मतदान है। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले मतदान कार्मिक बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे मंडी समिति परिसर से बूथों के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार ड्यूटी पत्र वितरण की व्यवस्था की गई है। कार्मिकों को दवा किट और अन्य सामग्री भी दी जाएगी। यह कार्मिक लोकसभा क्षेत्र के 958 मतदान केंद्रों के 1521 बूथों पर मतदान कराएंगे।
मतदान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीलीभीत जिले में मतदाताओं की संख्या 14,61,062 है। वहीं बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 3,70,637 मतदाता हैं। जिले में 958 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों के ठहरने के लिए इंतजाम पूरेे किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत- बहेड़ी लोकसभा से कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं। मतदान के लिए बुधवार की शाम पांच बजे के बाद प्रचार बंद करा दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल को भी लगाया गया है। पोलिंग पार्टियां आज मंडी समिति से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया मतदान के लिए 1674 पार्टियों हैं। इसमें 153 रिजर्व में रखी गई हैं। 1521 बूथ बनाए गए हैं। दोपहर के समय डीएम संजय कुमार सिंह ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर तैयारियों का जायजा भी लिया।
....
हर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त किए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जिले में 14 जोनल तथा 102 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विधानसभावार एक- एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों को नामित किया गया है।

-
तीस स्वास्थ्य कर्मियों की लगाई गई 10 टीमें
पोलिंग पार्टी रवाना होने के दौरान कर्मियों की सेहत को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय कर दी गई हैं। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया मंडी में तीन-तीन स्वास्थ्य कर्मियों की 10 टीमों को लगाया गया है। इसके साथ ही एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी। उपचार के लिए आवश्यक दवाएं भी दे दी गई हैं।
-
मॉडल और विशेष बूथ
10-10 मॉडल बूथ बने हैं प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में।
02-02 विधानसभा वार पिंक बूथ बूथ बनाए गए हैं।
02-02 यूथ बूथ बनाए गए हैं।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष बूथ बनाए गए हैं।
762 बूथों पर होगी वेब कास्टिंग।
261 बूथाें को रखा गया है क्रिटिकल श्रेणी में।
51 बूथ हैं वल्नरेबल श्रेणी में।

गांधी सभागार में प्रेंस कांफ्रेस करते जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह । स्रोत - सूचना वि

गांधी सभागार में प्रेंस कांफ्रेस करते जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह । स्रोत - सूचना वि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed