फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dense fog in the morning, relief came from sunshine during the day

Pilibhit News: सुबह घना कोहरा, दिन में धूप खिलने से मिली राहत

Sun, 19 Jan 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 19 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, relief came from sunshine during the day
शहर में रविवार सुबह आसमान में छाया घना कोहरा। संवाद
पीलीभीत। तराई में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार रात से छाई घने कोहरे की चादर रविवार सुबह 10 बजे तक बनी रही। दृश्यता 30 से 40 मीटर होने से वाहनों की रफ्तार थमी रही। दिन में तेज धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम को फिर गलन बढ़ गई। लोग घरों में जल्दी दुबक गए।
विज्ञापन

पिछले 10 दिनों से मौसम में खासा बदलाव देखा गया। घना कोहरा छाने के साथ बारिश भी हुई। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद मौसम कुछ साफ हुआ, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से जरूरी काम से निकलने वालों को परेशानी हो रही है। शनिवार रात करीब 10 बजे कोहरे की चादर छा गई। इसका असर रविवार सुबह करीब 10 बजे तक बना रहा।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से मार्गों पर वाहनों की आवाजाही कम दिखी। वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से जाते दिखे। हालांकि 11 बजे के बाद धूप ने तेजी पकड़ी तो लोगों ने राहत महसूस की। इसके बाद मार्गों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई। दिन भर बाजार में रौनक रही। शाम को फिर मौसम ठंडा हो गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 8.2 रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम 20.5 व न्यूनतम 9.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

शहर में रविवार सुबह आसमान में छाया घना कोहरा। संवाद

शहर में रविवार सुबह आसमान में छाया घना कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed