{"_id":"6aaee7974b5b9a49eb04be68","slug":"deficiencies-found-at-panchayat-ghar-and-rrc-notices-issued-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-169195-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिकायतों के बीच चिकित्सक मेडिकल कॉलेज से कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिकायतों के बीच चिकित्सक मेडिकल कॉलेज से कार्यमुक्त
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर व नर्सिंग होम से जुड़ी शिकायतों के बीच मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वहां कार्यरत चिकित्सक डॉ. रविकांत मिश्रा को कार्यमुक्त कर दिया है।
सेंटर के पंजीकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता व पीसीपीएनडीटी नियमों के अनुपालन को लेकर शिकायत की गई थी। जांच के दौरान कुछ कमियां सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। राज्यपाल को भेजे गए शिकायती पत्र के बाद मंडलायुक्त, बरेली मंडल तक पहुंचा था। मंडलायुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी ने सीएमओ और सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित कर रिपोर्ट मांगी थी।
टीम ने संबंधित सेंटरों की जांच की, जिसमें कुछ कमियां सामने आने की बात कही गई। इसी बीच मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 20 अगस्त को डॉ. रविकांत मिश्रा को कार्यमुक्त कर दिया। इसकी सूचना शासन को भी भेजी गई है। डिग्री संबंधी अभिलेखों की जांच की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्राचार्य डॉ. अमित कुमार की ओर से चिकित्सक को हटाए जाने की पुष्टि की गई है। संवाद