{"_id":"6007247d8ebc3e2f735e2268","slug":"dead-body-removed-from-tomb-an-send-to-postmortem-pilibhit-news-bly4343168151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से अनुमति लेकर दफनाए गए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से अनुमति लेकर दफनाए गए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को डीएम से अनुमति मिलने के बाद कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी उवैस की पत्नी अशरा का शनिवार शाम शव कमरे के बाहर दुपट्टा से बने फंदे से लटका मिला था। ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को रात में ही दफन कर दिया था। इसकी सूचना मिलने पर रविवार को शेरपुरकलां निवासी अशरा के पिता इरशाद ने कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति उवैस, जेठ चांद खां, आवाज मियां और उवैस के एक अन्य भाई पर रिपोर्ट दर्ज की थी। कब्र से निकालकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई थी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि डीएम से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहसीलदार विजय त्रिवेदी की मौजूदगी में शव निकाला गया था।