{"_id":"64ad9bd572e6a43e540342d6","slug":"dead-body-of-assistant-consolidation-officer-found-lying-in-the-room-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-915-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कमरे में पड़ा मिला सहायक चकबंदी अधिकारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कमरे में पड़ा मिला सहायक चकबंदी अधिकारी का शव
Tue, 11 Jul 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
पोस्माटॅम हाउस पर खडे सहायक चकबंदी अधिकारी के साथी । संवाद
पीलीभीत। शहर की बल्लभनगर कॉलोनी में मंगलवार को सहायक चकबंदी अधिकारी का शव उनके कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को सूचना दी है।
मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली जिले के रहने वाले त्रिलोक सिंह राणा पूरनपुर में सहायक चकबंदी अधिकारी थे। वह बल्लभनगर कॉलोनी में मौर्य मार्केट के निकट एक मकान में किराये पर रहते थे। उनकी पत्नी व बच्चे हरियाणा में रहते हैं। त्रिलोक सिंह का साला प्रेमसिंह लखीमपुर खीरी में आबकारी विभाग में तैनात हैं।
मंगलवार सुबह त्रिलोक सिंह का शव उन्हीं के कमरे में पड़ा मिला। मकान मालिक ने इसकी सूचना उनके विभाग के कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों की सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि त्रिलोक सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सूचना पर परिवार के लोग देर शाम यहां पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है।