{"_id":"633c8463ae64bd196630f69b","slug":"dashara-pilibhit-news-bly499787675","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा और दुर्गा मूर्ति विसर्जन आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा और दुर्गा मूर्ति विसर्जन आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सार
दशहरा और दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।जबकि कोतवाली क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस लाइन का फोर्स लगाया गया है।असम हाईवे से रामलीला की ओर मुड़ने वाले वाहन असम चौराहा होते हुए ओवरब्रिज से शहर में आ सकेंगे।
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत। दशहरा और दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। रामलीला मैदान में सुनगढ़ी के अलावा गजरौला इंस्पेक्टर की फोर्स के साथ तैनाती की गई है। जबकि कोतवाली क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस लाइन का फोर्स लगाया गया है।
जिलेभर में बुधवार को 37 स्थानों पर प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। विसर्जन यात्राएं 27 पंडालों से शुरू होंगी। जबकि शहर के अलावा 19 स्थानों पर रामलीला मेलों का आयोजन हो रहा है। शहर के रामलीला मेले में बुधवार को शाम 7:00 बजे रावण के पुतले का दहन होगा। शहर में पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे। मेले में सुनगढ़ी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी के अलावा गजरौला इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी फोर्स के साथ सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। वही शहर में जुलूस को लेकर कोतवाली इंस्पेक्टर नरेश त्यागी के अलावा पुलिस लाइन का फोर्स जुलूस की सुरक्षा में लगाया गया है।
000
कितना लगाया गया फोर्स
दो सीओ पांच इंस्पेक्टर, 30 दरोगा,100 पुरुष सिपाही, 20 महिला सिपाही के साथ महिला थाने की प्रभारी को तैनात किया गया है।
000
रूट डायवर्जन
रामलीला मैदान में दशहरा मैदान पर पुतला दहन को लेकर रामलीला रोड का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। रामलीला मैदान में रावण वध लीला का मंचन के दौरान डिग्री कॉलेज चौराहे से रामलीला मैदान होते हुए असम रोड की ओर जाने वाला वाहन ओवरब्रिज होते हुए असम चौराहे की ओर जाएंगे। असम हाईवे से रामलीला की ओर मुड़ने वाले वाहन असम चौराहा होते हुए ओवरब्रिज से शहर में आ सकेंगे। दोनों स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस को तैनात गया है।