फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two masked miscreants looting of homes

नकाबपोश बदमाशों ने दो घरों में की लूटपाट

Sat, 16 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो  पूरनपुर।
ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Sat, 16 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two masked miscreants looting of homes
लूटपाट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
खुद को पुलिस वाला बताकर घर में घुसे
घरवालों को बंधक बनाकर की वारदात
पुलिस ने नहीं दर्ज की घटना की रिपोर्ट

 शुक्रवार रात सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर दो घरों में लूटपाट की। बदमाशों ने पंचमदास इंटर कॉलेज के चपरासी मोहल्ला बमनपुरी निवासी शंकर लाल और उनके पड़ोसी राजमिस्त्री दीनदयाल के घर को निशाना बनाया। घरवालों को बंधक बनाकर बदमाश दोनों घरों से 28 हजार की नकदी और जेवरात लूट ले गए। शोर-शराबा पर बदमाशों ने घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर प्रभारी कोतवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से जानकारी ली।

मोहल्ला बमनपुरी में करबला के समीप रहने वाले राज मिस्त्री दीनदयाल ने बताया कि वह पत्नी रेखा और चार वर्षीय पुत्री मुस्कान के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। तभी दीवार फांदकर एक बदमाश घर में घुस आया और मुख्य दरवाजा की कुंडी खोल दी। आहट पर पत्नी जागी तो बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए एक मुल्जिम के घर में घुसने की जानकारी दी। बदमाशों ने मुल्जिम को कमरे में छिपा कर रखने की बात कही। तब बदमाशों के साथ दंपति जैसे ही कमरे की ओर बढ़ा तो बदमाशों ने दोनों को तमंचा के बल पर कब्जे में ले लिया और शोर-शराबा करने पर जान से मारने की धमकी दी। दीनदयाल ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें और उनकी पत्नी को बांध दिया। एक बदमाश तमंचा और बांका लेकर उनके पास खड़ा रहा। जबकि तीन बदमाशों ने कमरे में घुसकर साढ़े पांच हजार की नकदी, चांदी के खडुआ, गुच्छा, मंगलसूत्र और पैरों में पहनी चांदी की पायल लूट लीं। इसके बाद बदमाशों ने उनके पड़ोस मेें पंचमदास इंटर कॉलेज परिसर में रह रहे कॉलेज के चपरासी शंकर लाल के घर धावा बोला। शंकर लाल, उनकी पत्नी रामरती और बारह वर्षीय पुत्र प्रवेश आंगन में सो रहे थे। आहट पर रामरती की आंख खुलने पर बदमाशों ने भाग कर आए एक आदमी की तलाश में आने की हबात कही और तंमचा के बल पर दंपति को कब्जे में ले लिया। बदमाश दंपति को घर के कमरे के पास ले गए। शंकर लाल ने बताया कि बदमाशों ने उनके हाथ पीछे बांध दिए। एक बदमाश तमंचा और बांका लेकर उनके पास खड़ा रहा। जबकि तीन बदमाशों ने कमरे में घुसकर गेहूं बिक्री के रखे साढ़े 22 हजार रुपये, रामरती के पैरों से पायल, दीवार मेें टंगी घड़ी लूट ली। दो बदमाश कच्छा, बनियान जबकि दो कुर्ता, पाजामा पहने थे। एक बदमाश के पास तमंचा और बांका था। घटना की सूचना पर प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि घटना को चोरी की धारा में दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed