{"_id":"5932b3f84f1c1b2a54bdbb60","slug":"thieves-cleaned-their-hands-in-closed-house-of-sungladi-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनगढ़ी क्षेत्र के बंद मकान में चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनगढ़ी क्षेत्र के बंद मकान में चोरों ने किया हाथ साफ
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 03 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनगढ़ी क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया है। मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए और मकान के पांच कमरों को खंगाल दिया। हालांकि कीमती सामान मकान में न होने पर चोर बच्चे के दस हजार कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
जहानाबाद के कनाकोर गांव के निवासी रिटायर्ड शिक्षक बुद्धसेन गंगवार का एक मकान नौगवां पकड़िया गांव में है। इसमें इटावा के रहने वाले जिला उद्योग केंद्र कर्मचारी शिवराम परिवार समेत किराए पर रहते हैं। दो कमरों में उनका सामान रखा है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे मकान को ताला लगाकर शिवराम अपनी पत्नी सुनीता देवी की दवाई लेने गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल गए थे। इस बीच चोरों ने बंद मकान में दस्तक दे दी। मेनगेट का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद कमरों के ताले तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया। अलमारी और बक्से में रखा सारा सामान बिखरने के बाद भी चोरों को कोई कीमती चीज नहीं मिल सकी। यहां से चोर बच्चे की करधनी, चेन, पायल, खड़ूए समेत दस हजार रुपये का जेवर चोरी कर ले गए। रात पौने 11 बजे घर पहुंचने पर टूटे ताले और सामान बिखरा देख पीड़ित के होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शनिवार सुबह मकान मालिक बुद्धसेन गंगवार भी पहुंचे। उनका कहना था कि यहां पर उनकी पत्नी रहा करती थी, जिसकी मौत हो चुकी है। उसका क्या सामान मकान में रखा था, इसकी जानकारी नहीं है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
000
मामला मेरे संज्ञान में नही है। इस तरह की कोई सूचना थाने पर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
गोपीचंद यादव, एसएचओ सुनगढ़ी
------