फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The two women were burnt at the current water tank

पानी की टंकी पर आए करंट से दो महिलाएं झुलसी

Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The two women were burnt at the current water tank
करंट - फोटो : pilibhit, beureu
वर्तन साफ करने के दौरान पानी की टंकी पर आए करंट से दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। शोर सुनकर घरवालों ने उन्हें जैसे-तैसे बचाया। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी के गांव सिमरिया अनूप के रहने वाले सुरेश कुमार किसान हैं। शनिवार सुबह घर पर उनकी तीस वर्षीय पत्नी भानवती वर्तन साफ कर रही थीं। भानवती ने जैसे ही पानी के लिए टंकी खोलने को टोंटी पकड़ी उन्हें तेज करंट लगा। झटका लगने से वह गिर गईं। चीख पुकार सुनकर घर पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया। कुछ देर बाद ही पड़ोसी बृजेश कुमार की पत्नी विद्या देवी को टीवी ऑन करते वक्त करंट लगा। वह भी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों घरों में कोहराम मच गया। झुलसी दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव के ही सुरेश कुमार और रामभरोसे को भी मामूली झटका लगा। गांव के लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के वजह से मकानों में करंट फैल जाता है। गांव से होकर बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे आए दिन घरों में करंट आ जाता है। एक साल पहले मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाते वक्त गांव के ही द्वारिका प्रसाद की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिली है। संबंधित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी को जांच के लिए भेजा जा रहा है। करंट उतरने के कारण का पता लगाया जाएगा। अगर ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी पाई गई तो सुरक्षा के लिहाज से उसे बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता (बिजली विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed