फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The strangulation Patiram was murdered

गला दबाकर की गई थी पातीराम की हत्या

Fri, 31 Jul 2015 11:23 PM IST
Amria
Amria Updated Fri, 31 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

गांव सद्दरपुर निवासी पातीराम की तालाब में डूबने से मौत नहीं हुई थी। बल्कि उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया था। इस बात की पुष्टि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी हत्या पोस्टमार्टम से तीन दिन पहले हुई थी। जिससे पुलिस का शक घर वालों पर गहरा गया है। पुलिस ने परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

गांव सद्दरपुर निवासी 46 वर्षीय पातीराम का शव 29 जुलाई को गांव के निकट स्थित एक तालाब में उतराता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के पुत्र ओमकार ने बताया था कि उसके पिता शराब के आदी थे। वह 28 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे और अगले दिन उनका शव तालाब में बरामद हुआ, लेकिन मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट घर वालों की कहानी झुठला रही है। एसओ रेहान खां ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पातीराम की मौत गला घोटने और पोस्टमार्टम से तीन दिन पहले होने की पुष्टि की गई है। इससे साफ है कि पातीराम की मौत 27 जुलाई को ही हो गई थी तो वह 28 जुलाई की सुबह 11 बजे कैसे घर से निकला? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अल्कोहल की भी पुष्टि नहीं हुई। इन सब सवालों के जवाब घर वाले भी पुलिस को नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस का शक है कि हत्या का राज मृतक के घर में ही छुपा है। पुलिस ने इसी शक के आधार पर मृतक के परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed