फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The list included five police and bookies

पुलिस ने सूची में पांच और सटोरिये किए शामिल

Wed, 03 Aug 2016 11:16 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
 सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने सूची में नाम बढ़ाए हैं। पहले से शामिल 14 सटोरियों के अलावा पांच अन्य को भी शामिल किया गया है। इनकी गिरफ्तारी का जिम्मा संबंधित चौकी इंचार्ज को दिया गया है। अफसर शत-प्रतिशत रिजल्ट आने के दावे भी कर रहे है। यह बात दीगर रही कि मातहत पहचान न होने की बात कहकर बचाव में जुट गए है। ऐसे में अभियान की सफलता पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन

\ जिले में उद्योग की तरह पनप रहे सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी मुनिराज के निर्देश पर सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने अभियान की शुरुआत की थी। इसमें शहर के बड़े सटोरियों को शामिल कर 14 को सूचीबद्ध किया गया था। हालांकि, अधिकांश पुलिस की गिरफ्त में लंबे समय बाद भी नहीं आ सके है। इधर, एक बार फिर सूची में संसोधन किया गया है। शहर के पांच अन्य सटोरियों को सूची में शामिल किया गया है। इसमें देशनगर गौढ़ी के दो, शेर मोहम्मद,  खकरा और खैरूल्लाशाह का एक-एक नाम शामिल किया गया है। इनकी गिरफ्तारी न होने को लेकर दोनों थाना पुलिस को चेतावनी दी गई है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि सूची में शामिल सभी को पकड़ा जाएगा। लगातार दबिश के बाद सटोरिये भागे हुए है। संबंधित चौकी प्रभारी को क्षेत्र के सटोरियों की धरपकड़ में लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed