फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The car was killed in bike crash Two policemen injured

कार ने बाइक में मारी टक्कर दो पुलिस कर्मी घायल

Sat, 21 Feb 2015 12:13 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
पूरनपुर/पीलीभीत Updated Sat, 21 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
The car was killed in bike crash Two policemen injured
कार की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल शमशुद्दीन और प्रमोद शर्मा घायल हो
विज्ञापन
गए। हादसे के बाद कार सड़क किनारे पलटने से बच गई। कार का चालक गाड़ी छोड़कर मौके पर भाग गया। दोनों सिपाहियों को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। पुलिस ने ड्यूटी पर जा रहे दूसरे कांस्टेबल की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना असम हाइवे पर रात करीब दस बजे हुई। कोतवाली में तैनात बदायूं निवासी 45 वर्षीय कांस्टेबल शमसुद्दीन और 42 वर्षीय प्रमोद शर्मा बाइक से कढे़रचौरा ड्यूटी पर जा रहे थे। उन दोनों के पीछे दूसरी बाइक से कांस्टेबल वसी अहमद और नरेंद्र देहात में ड्यूटी पर जा रहे थे।

इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि असम हाइवे पर जिंदबाबा की मजार के पास पीछे से एक कार ने शमसुद्दीन की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कांस्टेबल घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार का बंफर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से दोनों कांस्टेबलों को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है।

 पुलिस ने कांस्टेबल वसी अहमद की ओर से कार संख्या यूपी 27 वाई/8450 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है।

 उधर, असम हाइवे पर गोमती गुरुद्वारा के समीप एक अन्य हादसे में कार सवार बरेली के संजय नगर निवासी 20 वर्षीय सूरजपाल और उसका एक साथी घायल हो गए। घायल सूरजपाल को सीएचसी लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed