फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Radha Murder Case: Family suspects husband

राधा हत्याकांड : मायके वालों ने पति पर जताया शक

Thu, 17 Sep 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 17 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Radha Murder Case: Family suspects husband
राधा की फाइल फोटो।
आलमबाग। कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में मंगलवार सुबह राधा की सिर कूचकर हत्या के मामले में परिजनों ने उसके पति विजय चौहान की भूमिका की भी जांच की मांग की है। पुलिस नामजद आरोपी भोला की तलाश में जुटी है। वहीं एक टीम विजय की तलाश में गोरखपुर गई है। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट और हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई है। स्लाइड सुरक्षित रखी गई है।
विज्ञापन

राधा के भाई बसंत ने बताया कि राधा ने करीब आठ साल पहले गोरखपुर निवासी विजय से प्रेम विवाह किया था। विजय खाना बनाने का काम करता है। बाद में भोला के संपर्क में आने के बाद राधा पति से अलग रहने लगी थी। उसने अपने बेटे रुद्र को मायके में मां रेखा के पास छोड़ दिया था। उस समय विजय ने बेटे को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया था लेकिन परिजनों ने मना कर दिया था। करीब एक सप्ताह पहले राधा ने फोन कर बेटे का हालचाल लिया था। परिजनों का आरोप है कि राधा की मौत की सूचना देने के बावजूद विजय मौके पर नहीं आया। इसलिए उससे भी पूछताछ की मांग की गई है। पुलिस ने भोला के दुकान मालिक से पूछताछ की है। फिलहाल उसके मूल पते की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed