{"_id":"6aab07553d932661b20986cd","slug":"youth-murdered-body-found-in-a-wooden-box-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1923989-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक की हत्या, लकड़ी के बक्से में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक की हत्या, लकड़ी के बक्से में मिला शव
Thu, 17 Sep 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज-निगोहां पुलिस के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए पैमाइश करतीं लेखपाल।
मोहनलालगंज। भावाखेड़ा गांव के पास हाईवे किनारे माइनर में बुधवार को लकड़ी के बक्से में युवक का अर्धनग्न शव मिला। शव जूट और प्लास्टिक की बोरी में भरा था। गले और हाथ पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां फेंका गया। निगोहां और मोहनलालगंज पुलिस के बीच सीमा विवाद भी हुआ।
डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्कता के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने माइनर में प्लाई का बक्सा देखा। बक्से से दुर्गंध आ रही थी और युवक का पैर दिखाई दे रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खोला तो उसमें गद्दे और बोरियां ठूंसी मिलीं। इनके बीच बोरी में युवक का शव रखा था। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। गले और हाथ पर कट के निशान के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें मिली हैं। युवक ने कत्थई रंग की अंडरवियर पहन रखी थी।
आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं। पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कराई है। शहर के सभी थानों और आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डीसीपी का कहना है कि फिलहाल शव की पहचान कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
शव मिलने की सूचना पर कनकहा पुलिस चौकी की टीम पहले मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल निगोहां थाना क्षेत्र का बताते हुए वहां सूचना दी। इसके बाद निगोहां पुलिस भी पहुंच गई। सीमा को लेकर दोनों थानों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। मामला स्पष्ट करने के लिए लेखपाल काजल को मौके पर बुलाया गया। नपाई के बाद घटनास्थल मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मोहनलालगंज पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। हालांकि, एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह ने सीमा विवाद से इन्कार किया। उनका कहना है कि लेखपाल भीड़ देखकर मौके पर रुक गई थीं।
बक्से में मिला विजिटिंग कार्ड
पुलिस को बक्से के अंदर एक विजिटिंग कार्ड भी मिला है। उस पर राजू एंड ब्रदर्स ऑटोमोबाइल, आलमबाग, लखनऊ और एक मोबाइल नंबर दर्ज है। पुलिस नंबर और कार्ड की जांच कर रही है। यह भी आशंका है कि जांच को भटकाने के लिए कार्ड जानबूझकर बक्से में रखा गया हो।