फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Egg-biryani seller caught on suspicion of bicycle theft dies.

Gorakhpur News: साइकिल चोरी के आरोप में पकड़े गए अंडा-बिरयानी विक्रेता की मौत

Thu, 17 Sep 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Egg-biryani seller caught on suspicion of bicycle theft dies.
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र में साइकिल चोरी के आरोप में थाने लाए गए रुद्रपुर गांव निवासी अंडा-बिरयानी विक्रेता अर्जुन यादव (46) की बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में पिटाई के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस की ओर से जारी खजनी थाने के सीसीटीवी फुटेज में वह अचानक उठने के बाद झटका आने से गिरता दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसे मिर्गी के दौरे आते थे और गिरने से सिर में चोट लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट को मौत की वजह बताया गया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मामले की जांच एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी को सौंपी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, खजनी थाने के पास अर्जुन यादव अंडा-बिरयानी की दुकान चलाते थे। बीते 13 सितंबर की रात करीब आठ बजे चोरी की साइकिल खरीदने के आरोप में पुलिस उन्हें थाने ले गई थी। अगले दिन 14 सितंबर की शाम करीब 4:55 बजे दरोगा अंकित तिवारी और हमराही उसे पुलिस कस्टडी में हरनहीं सीएचसी ले गए। वहां मेडिकल जांच और उपचार हुआ। चिकित्सकों ने सिर के पीछे चोट दर्ज की थी। इसके बाद उसे शांतिभंग में चालान के लिए कचहरी ले जाया गया, जहां से जमानत मिलने पर वह घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 8:15 बजे घर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उनकी छोटी बेटी पायल और दो बहनें मीना और सुनीता उन्हें एंबुलेंस से हरनहीं सीएचसी ले गईं। वहां से जिला अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की बड़ी बेटी मुस्कान ने आरोप लगाया कि पुलिस अर्जुन यादव को पकड़कर ले गई थी और थाने में पिटाई की गई थी। पिटाई के बाद ही हालत बिगड़ी। पुलिस पर छोड़ने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

पुलिस का दावा- मिर्गी का झटका आने से गिरा
सीओ खजनी दीपांशी राठौर के मुताबिक, पुलिस को साइकिल चोरी से संबंधित शिकायत मिली थी। पूछताछ के लिए अर्जुन को थाने लाया गया था। थाने में बैठे अर्जुन को अचानक मिर्गी का झटका आया और वह गिर गया, जिससे सिर में चोट लगी। पुलिस उसे तत्काल खजनी स्वास्थ्य केंद्र ले गई लेकिन उसने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर जमानत पर घर भेज दिया गया। सीओ के अनुसार, युवक को पहले से मिर्गी के दौरे आते थे।

फुटेज में अचानक गिरता दिखा युवक
खजनी थाने के सीसीटीवी फुटेज में अर्जुन फर्श पर बैठा दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वह अचानक खड़ा होता है। अंगड़ाई लेने के दौरान उसके हाथ में कंपन दिखाई देता है और फिर वह झटका आने के बाद गिर जाता है। पुलिस का कहना है कि गिरने के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी। घटना से संबंधित फुटेज को जांच का हिस्सा बनाया गया है।



चोरी के आरोप में युवक को थाने लाया गया था। अचानक मिर्गी का झटका आने से वह गिर गया और सिर में हल्की चोट लगी। उसे खजनी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया। बाद में शांतिभंग में चालान कर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। घर जाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
- डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed