फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young woman sexually exploited after being misled about man's Hindu identity; attempt made to run her over with a car

Lucknow News: हिंदू बताकर युवती का यौन शोषण, कार से कुचलने की कोशिश

Thu, 17 Sep 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Young woman sexually exploited after being misled about man's Hindu identity; attempt made to run her over with a car
बोनट पर युवती को टांगकर घुमाता रहा कार चालक। 
लखनऊ। गोमती नगर विस्तार निवासी युवती ने एक युवक पर खुद को हिंदू बताकर यौन शोषण करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि बुधवार सुबह युवक और उसके दोस्त को अन्य युवतियों के साथ कार में मौजूद देखकर विरोध किया। इस पर आरोपी ने साथी के साथ उसे कार से कुचलने की कोशिश की और भाग निकला। पुलिस के मुताबिक युवती की तहरीर पर दोनों आरोपियों शहनवाज और दानिश के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है और दानिश की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि एक साल पहले उसकी मुलाकात दुबग्गा के अंधे की चौकी के पास रहने वाले ठेकेदारी करने वाले शहनवाज से हुई थी। उसने यश ठाकुर के रूप में अपना परिचय दिया था। युवती का आरोप है कि शहनवाज ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण किया। इसके बाद आरोपी धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इससे इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े छह बजे वह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार पर चाय पीने गई थी। उसके साथ छोटी बहन व बुआ भी थीं। आरोप है कि इसी बीच शहनवाज दोस्त दानिश के साथ कार से वहां पहुंचा। कार में दो युवतियां भी थीं। युवतियों के साथ शहनवाज को देखकर पीड़िता ने विरोध किया। इस पर उसने जान से मारने की नीयत से युवती पर कार चढ़ा दी। खुद को बचाने के लिए पीड़िता बोनट पर चढ़ गई। आरोपी उसे बोनट पर टांगकर करीब 100 मीटर तक घुमाता रहा। इस दौरान युवती कार का वायपर पकड़कर खुद को बचाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आरोपी के ब्रेक लगाने से युवती गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार से कुचलने की कोशिश की। हमले में युवती बाल-बाल बची। आसपास के लोगों ने युवती को उठाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने युवती का लोहिया अस्पताल में इलाज कराया।

वायरल हुआ वीडियो तो सक्रिय हुई पुलिस
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। थोड़ी ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें कार का नंबर भी था। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी कब्जे में ले ली गई है। युवती का आरोप है कि दानिश ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी और शहनवाज को उस पर कार चढ़ाने के लिए उकसाया था। पुलिस दानिश की तलाश में दबिश दे रही है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग ने भी घटना का संज्ञान लिया। आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि मामला हिट एंड रन का नहीं बल्कि धर्मांतरण से जुड़ा है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की। पूरे मामले की जांच की जाएगी। इस तरह की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वर्जन
युवती की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। दानिश की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। तहरीर में युवती ने धर्मांतरण का जिक्र नहीं किया है। उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. दीक्षा शर्मा, डीसीपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed