फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused arrested and sent to jail for a life-threatening blade attack on a young man.

Gorakhpur News: युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Thu, 17 Sep 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested and sent to jail for a life-threatening blade attack on a young man.
गोरखपुर। खजनी पुलिस ने बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक से मारपीट कर ब्लेड से गले पर वार करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खुटभार गांव निवासी रोहित प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह खजनी बाजार जा रहा था। गांव में एक अस्पताल से आगे महुआ के पेड़ के पास कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बाइक हटाने को लेकर विवाद के बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान ब्लेड से गले पर वार कर घायल कर दिया गया। रोहित के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचने लगे। उन्हें आता देख आरोपी वहां से चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर रोहित के पिता मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर खुटभार निवासी विपिन कुमार, अमित कुमार और रमाशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से ब्लेड से हमला किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed