{"_id":"6aab0525d2d8d0e37a056723","slug":"accused-in-firing-at-farmer-leaders-house-nabbed-in-encounter-hathras-news-c-56-1-hts1004-154244-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किसान नेता के घर फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ में दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किसान नेता के घर फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ में दबोचे
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
- फोटो : samvad
किसान नेता रजत जादौन के घर फायरिंग के आरोपियों से पुलिस की मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मेंडू रोड के बंबे पर घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी अरविंद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सोमवार रात गांव बोझिया निवासी अरविंद और उसके अन्य साथियों ने किसान नेता रजत जादौन के घर पर पहुंचकर रंगदारी और धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की थी। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मेंडू रोड स्थित गेस्ट हाउस से बोझिया जाने वाले बंबे के रास्ते भागने की फिराक में हैं।
सूचना पर एसओजी और हाथरस जंक्शन पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान दो बाइकों पर चार युवक आते दिखाई दिए। जब पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी अरविंद (निवासी बोझिया) के पैर में गोली लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
अरविंद के गोली लगते ही उसके अन्य साथियों ने अपने हथियार डाल दिए और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मौके से अरविंद के तीनों साथियों उमेश मीना, दिनेश उर्फ दिन्ना और संजय (सभी निवासी गांव बोझिया) को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चार तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइकें बरामद की हैं।