{"_id":"584c3b134f1c1be35944b833","slug":"street-fighting-between-police-pursued-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क झगड़ रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच सड़क झगड़ रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Sat, 10 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी के बाद बीच सड़क पर झगड़ रहे युवाओं के दो गुटों को मौके पर पहुंची पुलिस ने खदेड़ दिया। काफी दूर तक दौड़ाया गया, लेकिन पुलिस किसी को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। क्षेत्र के लोगों से मामले की जानकारी की गई। इसके बाद पुलिस लौट गई।
शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे कमल्ले चौराहा के पास दो युवक एक चाय की दुकान पर आपस में भिड़ गए। गाली देने पर मामला तूल पकड़ गया। जिसके बाद दोनों ओर से लोग जमा हुए और सरेराह मारपीट शुरू कर दी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस बीच पुलिस की जीप मौके से गुजरी। बीच सड़क मारपीट होती देख पुलिसकर्मी हुड़दंगियों को पकडने के लिए रुके। पुलिस को देख मारपीट कर रहे युवक भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर सभी को खदेड़ दिया। काफी दूर तक दौड़ाने के बाद भी पुलिस पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी।