फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Psushalaon, in wheat field Thousands of fire damage

पशुशालाओं, गेहूं के खेत में  आग से हजारों की क्षति

Wed, 06 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 06 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Psushalaon, in wheat field Thousands of fire damage
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
गांव चौखंडी के दो ग्रामीणों की पशुशालाओं में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। आग बुझाने के प्रयास में एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया। इसके अलावा बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी दो किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल हाईटेंशन लाइन की स्पार्किंग से लगी आग में जल गई। सूचना पर हल्का लेखपाल ने खेत का मुआयना किया है।
विज्ञापन

गांव चौखंडी निवासी ज्वाला प्रसाद की पशुशाला में बुधवार को किसी तरह आग लग गई। ज्वाला प्रसाद और उनके घरवाले आग पर काबू पाते उससे पहले ही आग ने उनके पड़ोसी प्रेमपाल की पशुशाला को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग में दोनों पशुशालाओं में छप्पर, लकड़ी और अन्य काफी सामान जल गया। आग में पड़ोस में स्थित कुछ अन्य ग्रामीणों के पुआलों और उपलों के ढेर भी जल गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर जब तक फायर बिग्रेड आई, तब तक आग बुझ चुकी थी। आग बुझाने के प्रयास में ज्वाला प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गए, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आग में ज्वाला प्रसाद के दो पशु भी झुलस गए हैं। पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर झुलसे पशुओं का उपचार किया। उधर, गांव कनगवां निवासी रोहित कुमार के गेहूं के खेत में बुधवार को बिजली का तार टूटने से आग लग गई, जिसमें हजारों रुपये कीमत का गेहूं जल गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना तहसील कार्यालय में दर्ज करा दी गई है। राजस्व विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

बमरौली। बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि गांव में उन्होंने पांच एकड़ में गेहूं की फसल बोई थी। यह फसल पककर तैयार भी थी। वह कटाई की तैयारी में थे। बुधवार को दोपहर हाईटेंशन लाइन की स्पार्किंग से उनके खेत में आग लग गई। जब तक वह लोग मौके पर पहुंच आग पर काबू पाते तब तक आग ने पड़ोसी किसान ओमपाल की एक एकड़ गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर लेखपालों ने खेत का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed