फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Poor nerves behind tired teenager, tampering

शौच को गई किशोरी के पीछे पड़े दरिंदे, छेड़छाड़

Tue, 09 May 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 09 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
शौच के लिए बाग की ओर जा रही किशोरी से गांव के चार युवकों ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी गई। पिता ने नामजद तहरीर देकर पुलिस को दी है। कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह उसकी 11 वर्षीय पुत्री बाग में शौच को गई थी। इस बीच गांव के चार युवक किशोरी का पीछा करते हुए पहुंच गए और छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम रहे लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आते देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। किशोरी ने घर लौटकर पिता को घटना की जानकारी दी। वह बेटी को लेकर बीसलपुर थाने गए और घटना की तहरीर दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर छेडछाड़, जान से मारने की धमकी देने, और पॉक्सो एक्ट के तहत अजय कुमार, पातीराम, नेमचंद और रामदयाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed