फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No clear cause of death , the viscera safe

मौत की वजह साफ नहीं, विसरा सुरक्षित

Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली में पुलिस कस्टडी में हुई सद्दाम और शाबिर की मौत की वजह पोस्टमार्टम में साफ नहीं हो सकी। तीन डॉक्टरों के पैनल ने देर रात तक दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई। दोनों शवों पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए। डॉक्टरों ने दोनों का विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है। अब पुलिस विसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजकर उसकी जांच कराएगी।  
विज्ञापन

बता दें कि चोरी के मामले में आरोपी बताकर पूरनपुर पुलिस मोहल्ला रजागंज निवासी सद्दाम और शकील को पकड़कर थाने लाई थी। गुरुवार को दोनों की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने कोतवाल और डॉक्टर सहित 14 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार रात करीब आठ बजे दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पैनल में शामिल डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. केके वर्मा और डॉ. राजेश ने शवों का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई। पोस्टमार्टम करीब चार घंटे चला। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। शरीर पर भी चोटों के निशान नहीं दर्शाए गए हैं। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है। शुक्रवार देर शाम तक एएसपी विकास कुमार वैद्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्शाए गए मौत के अनुमानित समय सहित अन्य जानकारी देने से कतराते रहे। पुलिस ने विसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर किया बवाल
पीलीभीत। शहर कोतवाली पुलिस की लापरवाही के कारण गुरुवार की शाम जब सुनगढ़ी थाना पुलिस साढ़े सात घंटे बाद शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची तो मृतक शकील के परिवार के लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। वे शव पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जाने से रोकने लगे। घर वालों के हंगामे के दौरान शहर कोतवाल पुलिस के साथ खड़े तमाशा देखते रहे। मामला बिगड़ते देख इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed