Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Body of youth missing for two days found Jalandhar family demands an impartial investigation.

जालंधर: दो दिन से लापता युवक का शव मिला, पुलिस ने बताया ओवरडोज से माैत; परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Fri, 20 Nov 2026 02:54 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Nov 2026 02:54 PM IST
सार

जनक राज दो दिनों से घर से लापता था। अब उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने इसे ओवरडोज से माैत बताया है जबकि परिजनों ने पूरे मामले पर संदेह जताया है।  

विज्ञापन
Body of youth missing for two days found Jalandhar family demands an impartial investigation.
अपना पक्ष रखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के बस्ती इलाके के ग्रीन वैली क्षेत्र में दो दिनों से लापता युवक जनक राज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। युवक की मौत को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को दबाने और तथ्यों को छिपाने की कोशिश की, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जनक राज पिछले दो दिनों से घर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। परिवार के सदस्य जब सिविल अस्पताल और थाने पहुंचे तो उनका आरोप है कि शुरुआत में उन्हें गुमराह किया गया। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 2 बजे पुलिस ने उन्हें तस्वीरें दिखाईं, जिनके आधार पर परिजनों ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की। 
विज्ञापन




मृतक के पिता और परिवार का कहना है कि युवक की जेब से पहचान पत्र मिला था, जिससे उसकी पहचान और पते का पता लगाया जा सकता था। इसके बावजूद पुलिस ने परिवार को समय रहते सूचना नहीं दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले में स्पष्ट जानकारी देने के बजाय उसे गोलमोल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से सीरिंज बरामद हुई है और वहां एक अन्य युवक भी बेहोशी की हालत में मिला था। पुलिस का दावा है कि जनक राज की मौत नशे की ओवरडोज से हुई। हालांकि, परिवार ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की ओर से दिखाई गई तस्वीरों में युवक साफ-सुथरे बिस्तर पर लेटा नजर आ रहा है। परिजनों ने सवाल किया कि यदि वहां नशे का सेवन किया गया था, तो बिस्तर की हालत ऐसी कैसे थी और उन्हें सीरिंज की तस्वीरें क्यों नहीं दिखाई गईं?


नशा छोड़ने के लिए अस्पताल से ले रहा था दवाई
परिजनों ने बताया कि जनक राज नशा छोड़ने के लिए सिविल अस्पताल से दवाई ले रहा था और उसका पूरा रिकॉर्ड अस्पताल में मौजूद है। परिवार को आशंका है कि घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों को बचाने के लिए मामले की सच्चाई छिपाई जा रही है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और यदि किसी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed