Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four-year-old child falls into a well while playing; drowns to death

शहडोल हादसा: खेलते-खेलते आंगन के कुएं में गिरा चार साल का मासूम, डूबने से मौत; घंटों की तलाश के बाद मिला शव

Fri, 20 Nov 2026 02:14 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2026 02:14 PM IST
सार

जैतपुर थाना क्षेत्र के बहगढ़ गांव में घर के आंगन में बने कुएं में गिरने से चार वर्षीय प्रकाश बैगा की मौत हो गई। बच्चा खेलते समय कुएं में गिर गया था। काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने तलाश की। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Four-year-old child falls into a well while playing; drowns to death
जैतपुर थाना क्षेत्र का मामला।

विस्तार

जैतपुर थाना क्षेत्र के बहगढ़ गांव में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां बने कुएं में गिर गया। परिजन घर के अंदर थे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। काफी देर तक मासूम दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास की गलियों और पड़ोसियों के घरों में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रकाश बैगा (4) पिता स्व. चरकु बैगा निवासी बहगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के समय परिजन घर के अंदर थे और बच्चा भी उनके आसपास ही था। कुछ देर बाद वह खेलते-खेलते घर के आंगन में पहुंच गया। इसी दौरान आंगन में बने कुएं में गिर गया। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। जब काफी समय तक बच्चा नजर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दोस्ती का खौफनाक अंत! अंकिता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी कृष्णकांत को आखिरी सांस तक जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के आसपास तलाश शुरू की। इस दौरान आंगन में बने कुएं की जांच की गई तो मासूम का शव पानी में मिला। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

परिवार में मचा कोहराम
चार साल के मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद बहगढ़ गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed