{"_id":"6b000b58de2226d72f0ddf2d","slug":"kanpur-father-of-army-colonel-dies-by-suicide-after-consuming-poisonous-substance-he-had-undergoing-treatment-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेना में कर्नल के पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, 30 साल से चल रहा था मानसिक बीमारी का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेना में कर्नल के पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, 30 साल से चल रहा था मानसिक बीमारी का इलाज
Fri, 20 Nov 2026 02:29 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:29 PM IST
सार
Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित सीएसए परिसर की ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिनकी शाम को हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सेना में कर्नल के पिता रहे बुजुर्ग का करीब 30 साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस में परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र की ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित सीएसए परिसर निवासी ओमप्रकाश सचान (82) ने बृहस्पतिवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हैलट अस्पताल ले गए, जहां शाम छह बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके बड़े बेटे सेना में कर्नल हैं। परिजनों के मुताबिक, ओमप्रकाश का करीब 30 साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। लंबे समय से अवसाद में रहने के कारण वह परेशान थे।
विज्ञापन
मूलरूप से घाटमपुर निवासी ओमप्रकाश की पत्नी रानी देवी का वर्ष 2023 में निधन हो गया था। इसके बाद से वह छोटे बेटे रवि सचान के साथ रह रहे थे। बड़ा बेटा सुनील सचान सेना में कर्नल हैं और मध्य प्रदेश के सागरपुरी में तैनात हैं। छोटा बेटा रवि सचान उन्नाव के बीघापुर स्थित मगरायर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं। उनकी पत्नी अर्चना सीएसए में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मामले की जांच में जुटी पुलिस
परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर बहू अर्चना ऑफिस से घर लौटीं तो देखा कि ओमप्रकाश ने खाना नहीं खाया है। उन्हें देखने बाथरूम में पहुंचीं तो वह गंभीर हालत में पड़े मिले। आनन-फानन परिजन उन्हें दोपहर करीब तीन बजे हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने शाम छह बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से बुजुर्ग की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
