Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   SP removes station in-charge from active duty for using abusive language inside the police station chamber

भिंड: फरियादी को थाने के चैंबर में गाली देना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, एसपी ने किया लाइन अटैच

Fri, 20 Nov 2026 01:15 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2026 01:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मौ थाना प्रभारी रघुवीर मीणा का फरियादी से कथित गाली-गलौज का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी सूरज वर्मा ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया। उनकी जगह टीआई अनिल गुर्जर को मौ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
SP removes station in-charge from active duty for using abusive language inside the police station chamber
भिंड एसपी सूरज वर्मा ने टीआई रघुवीर मीणा को लाइन अटैच कर दिया

विस्तार

भिंड जिले के मौ थाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। थाने के अंदर अपने चैंबर में बैठकर फरियादी को कथित तौर पर गाली देने वाले थाना प्रभारी रघुवीर मीणा पर एसपी ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए भिंड एसपी सूरज वर्मा ने टीआई रघुवीर मीणा को लाइन अटैच कर दिया है।

विज्ञापन


मामला दो पक्षों के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि एक फरियादी विवाद की शिकायत लेकर मौ थाने पहुंचा था। फरियादी अपने मोबाइल में विवाद से जुड़ा वीडियो भी थाना प्रभारी को दिखा रहा था। इसी दौरान थाना प्रभारी रघुवीर मीणा वीडियो के आधार पर फरियादी को ही उसकी गलती बताने लगे। देखते ही देखते बातचीत का लहजा बदल गया और थाना प्रभारी फरियादी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: कौन हैं IPS अभिजीत रंजन, जिनके खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के चैंबर में हुई इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सवाल यह है कि जिस थाने में आम नागरिक अपनी शिकायत और न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचता है, अगर उसी थाने में उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया जाए तो वह अपनी फरियाद लेकर आखिर कहां जाएगा?

मामले की गंभीरता को देखते हुए भिंड एसपी सूरज वर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रघुवीर मीणा को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, मौ थाने की कमान पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई अनिल गुर्जर को सौंपी गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस के व्यवहार और थानों में फरियादियों के सम्मान को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। फिलहाल वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed