{"_id":"0ce926c0675ad25c2e08158444c7b85f","slug":"nine-days-after-the-order-of-the-high-court-did-not-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन बाद भी नहीं मिला हाइकोर्ट का आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ दिन बाद भी नहीं मिला हाइकोर्ट का आदेश
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृत मासूम शहनवाज की बरामदगी संबंधी हाईकोर्ट का आदेश कोतवाली पुलिस को
विज्ञापन
नौ दिन बाद गुरुवार को भी नहीं मिल पाया है। यह हाल तब है जब हाईकोर्ट
द्वारा दी गई अवधि में मात्र एक दिन का समय शेष रह गया है।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी लकड़ी विक्रेता अशरफ वेग के पांच वर्षीय पुत्र शहनवाज का बदमाशों ने तीन जनवरी को अपहरण कर लिया था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध रिपोर्ट तो चार जनवरी को दर्ज की थी लेकिन पुलिस की प्रगति इस मामले में अभी तक शून्य है।
पुलिस से मायूस होकर अशरफ ने हाईकोर्ट में इस बाबत याचिका दायर की थी। याचिका में राज्य सरकार को पक्षकार बनाया गया था। हाईकोर्ट के दो सदस्यीय न्यायाधीशों की पीठ ने 24 फरवरी को मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए पुलिस को 10 दिन के भीतर बच्चा बरामद करने का आदेश दिया था।
सीओ सुवेग सिंह सिद्दू ने बताया कि हाईकोर्ट का आदेश अभी तक नहीं मिला है। फिर भी पुलिस बच्चा बरामद करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि बच्चा बरामदगी करने के लिए पुलिस कर्मियों की तीन सदस्यीय टीम थाना प्रभारी केपी सिंह के निर्देशन में जुटी हुई है।