फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing worker found dead in river Kkra

लापता मजदूर का शव खकरा नदी किनारे मिला

Sun, 02 Oct 2016 10:56 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
लापता रहने के दो दिन बाद 55 वर्षीय मजदूर का शव गांव के बाहर खकरा नदी किनारे पड़ा मिला। शव नग्न हालत में पड़ा मिला। पैर और चेहरे पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवारवालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव निवासी 55 वर्षीय सुंदरलाल मजदूरी करते थे। गुरुवार दोपहर खाना खाने के बाद वह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकल गए। इसके बाद से मजदूर का कोई सुराग नहीं लग रहा था। देर शाम तक वापस न आने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारी व आसपास के इलाके में तलाशने के बाद भी कोई सुराग लग सका। इस बीच लापता होने के दो दिन बाद शनिवार देर शाम लापता मजदूर सुंदरलाल का शव गांव के बाहर खकरा नदी किनारे पड़ा मिला। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। चेहरे और पैर पर चोट के निशान पाए गए। जानवर चराने नदी किनारे पहुंचे गांव के लोगों ने शव पड़ा होने की जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद मृतक का पुत्र मोहनलाल व पत्नी धनका देवी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में सूचना पाकर न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवारवालों से घटना की पूरी जानकारी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रथम दृष्टया मामला नहाते वक्त नदी में डूबने का लग रहा है। परिवारवाले भी किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे है। कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed