फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Information Featured on Maneka OF Hundreds Prrots Sizd

मेनका की सूचना पर छापा, सैकड़ों तोते बरामद

Sat, 03 Sep 2016 11:44 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Information Featured on Maneka OF Hundreds Prrots Sizd
tota
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की सूचना पर पुलिस ने बाग गुलशेर खां (बारह पत्थर बस्ती) में एक मकान से सैकड़ों की संख्या में तोते बरामद किए। शनिवार की गई छापेमारी में पुलिस के साथ केंद्रीय मंत्री की टीम भी मौजूद थी। मकान की तलाशी लेने पर छत पर बनी एक पक्की कोठरी में तोते बरामद हुए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तोते कब्जे में लेने का कोई साधन टीम के पास नहीं था। बाद में केंद्रीय मंत्री की टीम ने एक बड़ा पिंजरा तैयार कराकर तोते बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। खास बात रही कि जिस मकान में तोते कैद मिले है। वहां से दो सौ मीटर की दूरी पर सामाजिक वानिकी का कार्यालय है। इसके बावजूद आज तक सामाजिक वानिकी के अफसरों को इसकी भनक नहंी लग सकी। 
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दिल्ली में एक युवक को तोते बेचते रंगेहाथ पकड़ा। पूछने पर आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र निवासी मोहल्ला बाग गुलशेर खां (बारह पत्थर बस्ती) बताया। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि उसके मकान की छत पर सैकड़ों की संख्या में तोते कैद हैं। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ने अपनी टीम और सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट को दी। इस पर केंद्रीय मंत्री टीम के प्रमोद अग्रवाल, एमआर मलिक, दीपक पांडे, राजकुमार भारती मौके पर पहुंच गए। सीओ से कार्रवाई के निर्देश मिलने पर कुछ ही देर में कोतवाल हरगोविंद सिंह, एसआई अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घर पर आ गए। मकान की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस छत पर पहुंची। यहां जो नजारा देखा पुलिस भी दंग रह गई। छत पर एक ईंटों की बड़ी सी कोठरी बना रखी थी, जिसमें छोटी-छोटी जाली बीच में लगी हुई थी। कोठरी में लगी जाली से भीतर देखा तो सैकड़ों की संख्या में तोते कैद दिखाई दिए। इसकी सूचना वन विभाग (सामाजिक वानिकी) की टीम को दी गई। केंद्रीय मंत्री की टीम के लोगों ने जाल और लोहे के पाइप लाकर एक पिंजरा बनाया। जिसकी मदद से तोतों को बाहर निकाला गया। सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। वन विभाग की टीम मौके पर बुला ली गई है। तोतों को निकालने के बाद वन विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed