फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Going to drink poison lover couple arrested

जहर पीने जा रहे प्रेमी युगल को दबोचा

Mon, 10 Aug 2015 11:12 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 10 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Going to drink poison lover couple arrested
सोमवार को उपाधि महाविद्यालय में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने जहर गटकने जा रहे प्रेमी युगल को दबोच लिया। दोनों को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई, जहां लड़की को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज गुप्ता प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ महाविद्यालय परिसर में निरीक्षण कर रहे थे। इस बीच पानी की टंकी के पीछे कुछ आवाजें सुनाई देने पर उन्होंने पीछे जाकर देखा तो एक लड़का और लड़की आपस में कुछ छीनने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ पर दोनों ने अपने को कॉलेज का विद्यार्थी न होने की बात बताई। इस पर डॉ. प्रतिभा पांडेय ने लड़की के मुट्ठी को खुलवाकर देखा तो उसमें सल्फास की पुड़िया मिली। जानकारी पर महाविद्यालय में हड़कंप मच गया। दोनों को कार्यालय अधीक्षक के कमरे में लाया गया। पूछताछ करने पर लड़के ने बताया कि दोनों रिच्छा के रहने वाले हैं। इस बीच प्राचार्य और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल पहुंच गई। सख्ती से पूछताछ पर लड़की ने अपने परिवार वालों का फोन नंबर दिया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने फोन कर परिवार वालों को सूचना दी। कुछ देर बाद महाविद्यालय पहुंची एक महिला ने खुद को लड़की की बुआ बताया। उसने बताया कि लड़की के माता-पिता नहीं है। भाई की मौत के बाद वह लड़की और उसके छोटे भाई को लेकर यहां चली आई थी। महिला ने बताया कि उक्त लड़का इससे पहले भी फोन करता था। कुछ देर बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। जहां पूछताछ के बाद लड़की को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि लड़के को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एवीबीपी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
घटना की जानकारी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री दीपक कुमार कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस बुलाने का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में प्राचार्य के समझाने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed