{"_id":"6a9da69a1fdbd6ec4f0122db","slug":"another-accused-arrested-in-cattle-theft-case-rewari-news-c-198-1-sroh1010-244956-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पशु चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पशु चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 06 Sep 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली (रेवाड़ी) पुलिस ने गांव भड़ंगीं में हुई पशु चोरी के मामले में एक और आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला शामली के कैराना कस्बा स्थित मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी रिजवान उर्फ तेली को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
आठ जनवरी को गांव भडंगी निवासी अभय सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रात करीब ढाई बजे चोर उनके घर में बंधी चार भैंसों को चोरी कर ले गए। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बधरा निवासी रिजवान और गांव हसैनपुर निवासी नदीम को पहले गिरफ्तार किया था।
अब पुलिस ने मामले में शामिल तीसरे आरोपी रिजवान उर्फ तेली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी किए गए पशुओं की बरामदगी के साथ-साथ गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई वारदात के संबंध में पूछताछ करेगी।