फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Laborer injured in road accident dies during treatment.

Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Sun, 06 Sep 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Laborer injured in road accident dies during treatment.
चोपन। थानाक्षेत्र के पटवध गांव के पास गत एक सितंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल मजदूर तड़पन (55) की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोपन मल्हाही टोला प्रथम वार्ड निवासी सूर्यबली ने तहरीर में बताया कि उनके पिता तड़पन (55) मजदूरी करते थे। एक सितंबर की रात करीब आठ बजे वह पटवध से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चोपन बैरियर स्थित सोन नदी पुलिया के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तड़पन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें चोपन सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय लोढ़ी रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान चार सितंबर की सुबह करीब छह बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंच और पुलिस को सूचना दी। एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि पुत्र सूर्यबली की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना एसआई मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है। रॉबर्ट्सगंज से घर लौट रहे बाइक सवार बृजेश पुत्र त्रिवेणी (40) को तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी। उपचार के दौरान मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। चोपन गांव वार्ड नंबर दो निवासी पुष्पा ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति बृजेश पुत्र त्रिवेणी गत 31 अगस्त की शाम बाइक से रॉबर्ट्सगंज से लौट रहे थे। सलखन के पास अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रामा सेंटर लोढ़ी में उपचार के दौरान एक सितंबर को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पांच सितंबर को चोपन थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed