फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Young man found dead in hotel room; elderly woman dies after falling down stairs.

Kullu News: होटल के कमरे में मृत मिला युवक, वृृद्ध महिला की सीढि़यों से गिरकर मौत

Sun, 06 Sep 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Young man found dead in hotel room; elderly woman dies after falling down stairs.
कुल्लू। जिले में चार अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में रुके एक युवक की मौत हो गई है। होटल में शंकर (26) निवासी बजौरा ठहरा हुआ था।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब कमरा नहीं खोला तो शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में बेसुध युवक को कुल्लू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक मनाली में काम करता है। युवक की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने पर होगा।
विज्ञापन

उधर, दूसरा मामला मणिकर्ण गुरुद्वारा में सामने आया, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति बलदेव सिंह (61) अचेत अवस्था में मिला। उसे उपचार के लिए जरी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बलदेव सिंह पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। परिवार को भी पुलिस ने सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मनाली थाना के तहत सोयल में पहाड़ी से गिरने पर एक व्यक्ति की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक भगत राम नेपाल का रहने वाला है। पुलिस थाना बंजार के तहत निर्मू देवी (75) निवासी बंजार सीढ़ियों से गिरने के बाद घायल हो गईं। उपचार के दौरान निर्मू देवी ने एम्स बिलासपुर में दम तोड़ दिया। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने कहा कि पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed