{"_id":"6a9da675b8cc3e0c350c7e7c","slug":"body-found-buried-in-dairy-farm-land-sensation-ensues-rewari-news-c-198-1-rew1001-245003-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेयरी फार्म की जमीन में दबाया गया शव मिला, मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेयरी फार्म की जमीन में दबाया गया शव मिला, मची सनसनी
Sun, 06 Sep 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
रात के समय गांव में जुटी लोगों की भीड़। स्त्रोत: ग्रामीण
धारूहेड़ा। गांव भटसाना में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्राथमिक स्कूल के पास स्थित एक डेयरी फार्म के परिसर के अंदर दबा हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। रात करीब 10 बजे तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
धारूहेड़ा निवासी अरुण कुमार की गांव भटसाना में जमीन है, जहां डेयरी फार्म बना हुआ है। रविवार को दिन के समय एक युवक अपने एक दोस्त के साथ सफेद रंग की कार में वहां पहुंचा। इसी दौरान डेयरी फार्म में काम करने वाली एक महिला ने दोनों को शव को परिसर में लाकर जमीन में दबाते हुए देखा।
महिला के पास उस समय सूचना देने के लिए मोबाइल फोन नहीं था। शाम को जब उसका बेटा बाहर से घर लौटा तो महिला ने उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद महिला के बेटे ने पुलिस को सूचना दी, फिर जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जमीन में दबे शव को बाहर निकालने की तैयारी की गई, लेकिन फॉरेंसिक टीम के मौके पर पहुंचने और आवश्यक कार्रवाई का इंतजार किया जाता रहा। देर रात शव को जमीन से बाहर निकाला गया।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। धारूहेड़ा थाने के एसएचओ फूल कुमार ने बताया कि एक शव के दबाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अभी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।