{"_id":"6a9da5fd59412d60fb04cc93","slug":"businessman-duped-of-20-lakh-via-fake-email-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160652-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फर्जी ईमेल से कारोबारी से `20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फर्जी ईमेल से कारोबारी से `20 लाख ठगे
विज्ञापन
फतेहाबाद। टोहाना के एक कारोबारी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। साइबर अपराधियों ने फर्जी ईमेल के जरिये बैंक खाते की जानकारी बदलकर कारोबारी विनय जैन से 20 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विनय जैन ने पुलिस को बताया कि उन्हें कच्चा माल आपूर्ति करने वाली कंपनी के नाम पर फर्जी ईमेल प्राप्त हुए। इन ईमेल में भुगतान के लिए बैंक खाता बदलने को कहा गया था। उन्होंने दो अलग-अलग लेनदेन में कुल 20 लाख रुपये नए खातों में हस्तांतरित कर दिए। बाद में उन्हें पता चला कि वे धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।
विनय जैन ने बताया कि उनकी सनमाइका बनाने की फैक्टरी हैं। वे एक कंपनी से कच्चा माल खरीदते हैं। 24 अगस्त को उन्हें एक ईमेल मिला जिसमें बताया गया कि भुगतान के लिए बैंक खाता बदल गया है और अब नए बैंक खाता में भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
इसके बाद 27 अगस्त को फिर उसी ईमेल आईडी से प्रेषण विवरण भेजकर पुराने खाते में भुगतान न करने और नए केनरा बैंक खाते में ही भुगतान करने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने 2 सितंबर को 10 लाख रुपये और 3 सितंबर को 10 लाख रुपये नए बैंक खाते में हस्तांतरित कर दिए।
बीस लाख रुपये का भुगतान करने के बाद 4 सितंबर को उन्हें फिर एक ईमेल मिला जिसमें भुगतान के लिए एक और नया बैंक खाता संख्या बताया गया। बार-बार खाते बदलने के लिए कहने पर विनय जैन को शक हुआ। विनय जैन ने कंपनी से फोन पर संपर्क किया।
कंपनी ने बताया कि उन्हें ऐसा कोई ईमेल प्राप्त नहीं हुआ है और यह किसी साइबर अपराधी का काम हो सकता है। इसके बाद विनय जैन ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर 5 सितंबर को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।