{"_id":"57321d6f4f1c1bdf6e919b23","slug":"first-try-to-misconduct-now-entered-the-house-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दुराचार की कोशिश अब घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दुराचार की कोशिश अब घर में घुसकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 10 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने के बाद महिला को पुलिस से कोई न्याय तो नहीं मिला, लेकिन उसकी आरोपियों से रंजिश जरूर हो गई। सात महीने बाद अब रंजिशन आरोपियों ने महिला पर हमला बोल दिया। बांका दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और भाग गए। महिला ने एएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। करीब सात महीने पहले घरवालों की मौजूदगी में गांव के कुछ दबंग किस्म के युवकों ने उससे दुराचार करने की कोशिश की थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। मगर कई दिनों तक जांच के नाम पर पुलिस ने चक्कर लगवाए और बाद में मामला टाल दिया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन आरोपी शिकायत करने की बात से रंजिश मानने लगे। आए दिन गाली गलौज करने लगे। पांच मई को पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि आरोपी युवक हाथ में बांका लेकर घर में घुस आए। गाली गलौज कर मारपीट की गई। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने घर के सदस्यों की जान को खतरा जताकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि शिकायत मिली है। जहानाबाद पुलिस को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।