{"_id":"6b020234614724a336089310","slug":"moving-car-turns-into-a-fireball-in-sector-24-driver-dies-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143971-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-24 में चलती कार आग का गोला बनी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-24 में चलती कार आग का गोला बनी, चालक की मौत
विज्ञापन
कार सवार गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में तोड़ा दम; मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर के सेक्टर-24 स्थित मल्टी फीचर पार्क के सामने शनिवार शाम सर्विस रोड पर एक कार अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सेक्टर-26 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम कार सर्विस रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कार सवार को संभलने का मौका नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने आग देखकर मदद का प्रयास किया और गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अब मृतक की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मृतक कहां का रहने वाला था।
विज्ञापन
फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आग लगने की असल वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।