{"_id":"6b0203e2b2b3d0e24000aaa5","slug":"the-second-shooter-bhupinder-had-left-the-hotel-three-hours-before-the-agtf-operation-mohali-news-c-71-1-spkl1025-149172-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एजीटीएफ के ऑपरेशन से तीन घंटे पहले ही होटल से निकल गया था दूसरा शूटर भूपिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एजीटीएफ के ऑपरेशन से तीन घंटे पहले ही होटल से निकल गया था दूसरा शूटर भूपिंदर
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या के मामले में दूसरे शूटर भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा का भी अमृतसर में एनकाउंटर कर दिया गया है। भूपिंदर सिंह जीरकपुर में शुक्रवार को हुए एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुए अमनदीप सिंह उर्फ हैप्पी बामन के साथ उसके कमरे में मौजूद था। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन शुरु होने से तीन घंटे पहले ही वह होटल से निकल गया था। अमनदीप सिंह बठिंडा की रहने वाली अपनी महिला साथी के साथ तीन दिन पहले ऑल्टो कार में आया था और उसने जीरकपुर-चंडीगढ़ हाईवे स्थित होटल केएमजी में पहली मंजिल पर कमरा नंबर के-3 लिया था। कमरा लेते समय अमनदीप की महिला साथी ने अपना पहचान पत्र दिया था जबकि अमनदीप सिंह का पहचान पत्र जाली था। हालांकि होटल का रिकार्ड और सीसीटीवी की डीवीआर एजीटीएफ अपने साथ ले गई है।
एजीटीएफ थाना राजपुरा में तैनात सब इंस्पेक्टर को मिली थी इनपुट
एएसआई इकबाल सिह की हत्या में दोनों मुख्य शूटर भुपिंदर सिंह और अमनदीप सिंह निवासी जिला तरनतारन के जीरकपुर के होटल केएमजी में छिपे होने की इनपुट एजीटीएफ थाना राजपुरा में तैनात सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को मिली थी। इसकी सूचना एजीटीएफ के डीएसपी राजन परमिंदर को दी गई। ऑपरेशन के लिए 12 लोगों की एक टीम बनाई गई। सादी वर्दी में एजीटीएफ की टीम ने 4.45 पर होटल में रेड की। टीम महिला मुलाजिम भी शामिल थी। जब टीम पहली मंजिल पर पहुंची तो कमरा नंबर के-3 का दरवाजा खुला था। पुलिस पार्टी दरवाजा खोलकर अंदर घुसी तो अमनदीप सिंह ने घेराबंदी होते देख पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया और जवाब में एसआई मोनिंदर सिंह ने फायर किया जो अमनदीप की जांघ पर लगा और वह घायल हो गया।
महिला से पूछताछ जारी, शूटरों को अपने आईडी पर लेकर देती थी कमरे
अमनदीप सिंह की जिला महिला साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उससे एजीटीएफ की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। अब तक पूछताछ में सामने आया है कि यह महिला शूटरों को पनाह देती थ्ी और अपनी आईडी पर शूटरों को होटलों में कमरा लेकर देती थी। सूत्रों के अनुसार वह और भी कई संदिग्ध बदमाशों के संपर्क में थी। एनकाउंटर के एक घंटे बाद एजीटीएफ की टीम उसे अपने साथ ले गई थी।