{"_id":"fa6fe2273a88267fa1d3b4e8dcc1596c","slug":"fire-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय घर में लगी आग, महिला झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाते समय घर में लगी आग, महिला झुलसी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव उझैनिया निवासी सास चमेली देवी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसकी पुत्रवधू तुलसा देवी खाना बना रही थी। कढ़ाई में लौकी की सब्जी छौंकते समय अचानक आग भड़क उठी। जिससे घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर तुलसादेवी झुलस गई। घर में लगी आग से गांव में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे तमाम लोगों ने किसी तरह से उसे बचाया। इस दौरान वह झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत खराब होने पर बरेली रेफर कर दिया। इस अग्निकांड़ में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारपाई समेत करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर तुलसा देवी की मां शांती देवी व अन्य मायके वाले जिला अस्पताल पहुंचे और घटना के बावत ससुराल वालों से जानकारी ली। डॉक्टर के मुताबिक महिला 95 प्रतिशत झुलसी है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन