{"_id":"57ea699b4f1c1b537c57425f","slug":"farmers-in-the-valley-found-the-corpse-of-the-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिली लापता किसान की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिली लापता किसान की लाश
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव देवीपुरा गौंटिया निवासी 40 वर्षीय लापता किसान जगन्नाथ का शव मंगलवार को गांव के बाहर नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने मौत का कारण जानने को किसान का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गजरौला क्षेत्र के गांव देवीपुरा गौटिया निवासी 40 वर्षीय जगन्नाथ पुत्र टीकाराम खेती करते थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह खेत पर जाने की बात कह कर घर से निकले थे। इसके बाद से लापता हो गए। देर शाम तक वापस न आने पर परिवारवालों ने जगन्नाथ की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार सुबह उनका शव गांव के बाहर एक नाले में पड़ा मिला। शव मिलने का पता लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवारवाले भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर रिछौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी राजरानी और दो बेटे संजीव, राकेश का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जगन्नाथ के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है, इससे मामला हत्या का नहीं लगता। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।