फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer found unconscious in the jeep, Rs 12 lakh was missing

जीप में बेहोश मिला फार्मर, 12 लाख रुपये हुए गायब

Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
गांव भिखारीपुर स्थित केनरा बैंक की शाखा में क्रेडिट कार्ड के 12 लाख रुपये जमा करने जा रहा किसान रास्ते में अपनी ही जीप में बेहोश पड़ा मिला। उसके पास मौजूद 12 लाख रुपये नकदी से भरा थैला गायब था। जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने किसान को नशा देकर 12 लाख रुपये लूटने की आशंका जताई है। बेहोश किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस घटना को संदिग्ध बताया है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के आराजी दहगला गांव के निवासी किसान अजायब सिंह (40) शुक्रवार सुबह दस बजे किसान क्रेडिट कार्ड के 12 लाख रुपये केनरा बैंक भिकारीपुर शाखा में जमा करने के लिए जीप से निकले थे। गांव से दो किलोमीटर दूर वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पीड़ित ने ग्राम प्रधान जसपाल सिंह को फोन कर इसकी सूचना दी। जिस पर 15 मिनट में परिवारीजन ग्राम प्रधान संग मौके पर पहुंच गए। जहां किसान अजायब सिंह अचेत अवस्था में जीप में मिले और 12 लाख रुपये से भरा बैग गायब था। परिवार वाले पीड़ित को लेकर पहले भिकारीपुर के एक चिकित्सक के पास गए। जिसके बाद उसको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फार्मर के परिवारीजनों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने नशा देकर 12 लाख रुपये लूट लिए है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर छानबीन की गई थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ है। जिसको लेकर जांच की जा रही है। अफसरों को भी इससे अवगत करा दिया गया है। पुलिस से नशा देने की नहीं, बल्कि फार्मर की तबीयत बिगडने की बात कही गई है। 
विज्ञापन

दो दिन पहले बेची थी जमीन 
पीड़ित अजायब सिंह ने दो दिन पहले ही अपनी आठ बीघा जमीन बेची थी। इसी के एवज में 12 लाख रुपये मिले थे। जिसके बाद दो दिन रुपया वह अपने पास रखे रहे और शुक्रवार को जमा कराने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को इन बातों पर संदेह 
सुनगढ़ी पुलिस को घटना की छानबीन के दौरान कई संदिग्ध पहलू मिले है। जिनको लेकर पुलिस जांच में जुटी है और मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि परिवार वालों से बातचीत की गई तो पता लगा कि फार्मर का बेटा पवन सिंह भी सुबह शहर अपने दोस्त के एकाउंट में 45 हजार रुपये जमा करने आया था। लेकिन दोनों साथ नहीं आए। बताया गया है कि 12 लाख रुपये की रकम दो दिन से फार्मर ने अपनी खुली जीप में रख रखी थी, जोकि संदेह का विषय है। कई लोगों का कर्ज भी फार्मर पर है। इसके अलावा पीड़ित ने फोन पर तबीयत खराब होने की सूचना दी, न कि नशा देकर लूटने की।  फोन के मात्र चार मिनट के भीतर परिवार वालों संग ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए थे, तब भी कोई रुपये गायब होने और नशा देने की बात नहीं कही गई थी। रुपये का थैला किस रंग का था और जीप में कहां रखा था। इस बात को लेकर भी बयान बदले हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed