फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family of family of hunger strike on hunger strike

अपहरण-फिरौती कांड के आरोपी का परिवार भूख हड़ताल पर

Mon, 15 May 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 15 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Family of family of hunger strike on hunger strike
अपहरण-फिरौती कांड के आरोपी का परिवार भूख हड़ताल पर
 पेट्रोल पंप कारोबारी निशित वर्मा का अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के आरोप में पकड़े गए छह बदमाशों में से एक आरोपी जहानाबाद के कल्यानुर खास निवासी हरचरन के परिवारीजनों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है। एसपी, आईजी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को पत्र भेजने के बाद भी कोई जांच न होने पर परिवार वालों ने कदम उठाया। टनकपुर हाइवे स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान में सोमवार को आरोपी हरचरन के भाई मुकेश, मां वेदवती, पत्नी मिथिलेश, पुत्र आयुष और पुत्री पायल निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे। उनका कहना था कि जिस दिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी घर से होना बताई है। उससे दो दिन पहले ही पुलिस उसकी मोबाइल की दुकान से उसको पकड़कर ले गई। घर तो दूर गांव में आज तक कोई पुलिस नहीं पहुंची। उसको गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि शासन से प्रशासन हर किसी के पास गए, लेकिन कोई जांच नहीं हो सकी है। इसी के चलते परिवार को भूख हड़ताल शुरू करनी पड़ी है। डीएम को ज्ञापन भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन

ये था मामला 
शहर के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी निशित वर्मा का जहानाबाद क्षेत्र में पेट्रोल पंप है। चार मार्च की रात वह कार से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में उनको बदमाशों ने रोक कर उन्हीं की कार में बंधक बनाया। इसके बाद चंद घंटों के भीतर 20 लाख रुपये फिरौती लेकर छोड़ दिया था। दस दिन बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी हरचरन पर व्यापारी की रेकी करने के साथ ही मुखबिरी की भूमिका निभाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed