फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family hostage Cash , jewelery looted

परिवार को बंधक बना नगदी-जेवर लूटा

Tue, 22 Dec 2015 11:03 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 22 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही पुलिस की ढिलाई आम जनता को भारी पड़ने लगी है। सोमवार की रात बदमाशों ने शहर से सटे गांव गौहनिया निवासी सगीर अहमद के घर धावा बोल दिया और घर वालों को बंधक बनाकर नकदी जेवरात सहित करीब 40 हजार रुपये का माल लूट ले गए। सूचना देने थाने पहुंचे पीड़ित को बिना रिपोर्ट दर्ज किए पुलिस ने भगा दिया। घटना से परिवार में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

शहर से सटे गांव गौहनिया निवासी सगीर अहमद कढ़ाई का काम कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात 12.30 बजे उनके घर में तीन बदमाश घुस आए। सगीर ने बताया कि उनकी मां शुबरा बेगम के जागने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी देकर शांत करा दिया और अन्य परिजनों को भी बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी व संदूक खोलकर दो जोड़ी पायल, नाक का फूल, एक जोड़ी झुमके, छह हजार रुपये की नकदी सहित करीब 40 हजार का माल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सभी को कमरे में बंद कर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद उन लोगों ने शोर मचाया। जिस पर पड़ोसियों ने कमरा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। समीर ने सुबह सुनगढ़ी थाने पहुुंचकर घटना की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सगीर ने बताया कि पुलिस इसे मामूली चोरी बताकर उसी के हिसाब से तहरीर बनवाने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है। वह बारहवीं शरीफ के जुलूस को लेकर हुई बैठक और सुरक्षा तैयारियों में व्यस्त हैं। यदि थाने तहरीर पहुंची है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed