फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lekhpal threatened at gunpoint; attempt made to tear up official records.

Bareilly News: लेखपाल को तमंचा दिखाकर धमकी, सरकारी अभिलेख फाड़ने की कोशिश

Thu, 03 Sep 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 03 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal threatened at gunpoint; attempt made to tear up official records.
नवाबगंज। तहसील में कार्यरत लेखपाल हिमांशु त्रिपाठी ने जान से मारने की धमकी देने और सरकारी अभिलेख फाड़ने की कोशिश के आरोप में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को कुंदवन बन्नो बेगम गांव में जांच के लिए गए थे। वहां अयान खान और अमान ने उन पर दूसरी जगह से पैमाइश कराने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर आरोपियों ने तमंचा निकालकर उनको जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि लेखपाल के हाथ से सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ने की कोशिश भी की। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed