फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four children injured after being hit by a skidding bike; one in critical condition.

Hamirpur (Himachal) News: स्किड बाइक की चपेट में आने से चार बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 03 Sep 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Four children injured after being hit by a skidding bike; one in critical condition.
सड़क हादसे में घायल ढगो स्कूल के विद्यार्थी।स्रोत जागरूक पाठक
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढगो के चार बच्चे बुधवार को स्कूल के साथ लगती सड़क पर बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए। हादसे के बाद शिक्षकों ने बच्चों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांगू पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्चे को मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। स्कूल शिक्षकों के अनुसार छुट्टी के बाद चारों बच्चे सड़क किनारे पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक अचानक स्किड हो गई और बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पीएचसी कांगू की चिकित्सक डॉ. किरण कौशल ने घटना की सूचना धनेटा चौकी को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में तनुजा (7) पुत्री मनवीर निवासी आमला उत्तर प्रदेश, आनंद (5) पुत्र बृजेश निवासी सिकौरा उत्तर प्रदेश, रागिनी (3) पुत्री मनोज निवासी कुड़रिया, उत्तर प्रदेश और चांदनी (6) पुत्री मनोज कुमार निवासी उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

पुलिस ने घायल बच्चों के अभिभावकों के बयान दर्ज किए हैं। उपचार के दौरान अभिभावक और राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढगो के अध्यापक सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। एसपी बलबीर सिंह ने कहा कि बाइक सवार की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

सड़क हादसे में घायल ढगो स्कूल के विद्यार्थी।स्रोत जागरूक पाठक

सड़क हादसे में घायल ढगो स्कूल के विद्यार्थी।स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed