{"_id":"6a9878ffe9357bec1b08163c","slug":"two-accused-arrested-for-misappropriating-money-rs140-crore-found-in-accounts-basti-news-c-207-1-bst1006-165786-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रुपये हड़पने के दो आरोपी गिरफ्तार, खातों में मिले 1.40 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रुपये हड़पने के दो आरोपी गिरफ्तार, खातों में मिले 1.40 करोड़
विज्ञापन
मईपुर गांव के पास टोकर नंबर एक के पास कटान करती सरयू संवाद
बस्ती। पैकोलिया क्षेत्र में ग्राहकों से जमा कराई गई रकम उनके खातों में जमा करने के बजाय निजी खातों में डालकर गबन करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में पिछले तीन वर्षों के दौरान आरोपियों और उनसे जुड़े खातों में करीब 1.40 करोड़ रुपये पहुंचने की जानकारी सामने आई है। ग्राहकों को रकम जमा करने के नाम पर फर्जी रसीदें दिए जाने का भी आरोप है।
पुलिस के अनुसार, पैकोलिया क्षेत्र के औरातोंदा गांव निवासी चंदन विक्रम और हर्रैया थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी रिशा वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पर काम करते थे। आरोप है कि दोनों ने साजिश के तहत ग्राहकों से मिली रकम उनके बैंक खातों में जमा करने के बजाय अपने खातों में जमा कराई। पुलिस के मुताबिक, 21 अप्रैल को 32 लोगों की हस्ताक्षरयुक्त संयुक्त तहरीर के आधार पर जवाहरलाल समेत अन्य के खिलाफ पैकोलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विवेचना के दौरान ग्राहकों को रकम जमा करने के नाम पर फर्जी रसीद दिए जाने की बात सामने आई। जवाहरलाल पर चेक को एफडी बताकर ग्राहकों को देने का भी आरोप है। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।