फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Burglary in four houses in Chauconi village; goods worth lakhs stolen.

Rampur News: चौकोनी गांव में चार घरों में नकबजनी, लाखों का माल चोरी

Thu, 03 Sep 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 03 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Burglary in four houses in Chauconi village; goods worth lakhs stolen.
सैफनी। मंगलवार रात चौकोनी गांव में चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोरों ने जंगल की ओर से चारों घरों में कूमल लगाकर घुसने का प्रयास किया। दो घरों में भूसा भरा होने के कारण चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके, जबकि दो घरों से सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत लाखों रुपये का माल समेटकर ले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह चार घरों में नकब लगे मिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। करीब 200 मीटर दूर खेत में एक खाली संदूक भी मिला है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी रामपाल पुत्र दुर्गी सिंह के घर में चोरों ने जंगल की ओर से कमरे में कूमल लगाया और अंदर दाखिल हो गए। चोर कमरे से करीब 60 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे में कूमल लगा देखकर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने कुछ दूरी पर वीरेंद्र पुत्र रामरहीश और बृजलाल पुत्र बाबूराम के घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों में भी कूमल लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कमरों में भूसा भरा होने के कारण चोर अंदर नहीं घुस सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा।
इसके बाद चोरों ने गांव के चौकीदार ऋषिपाल पुत्र बीरबल सिंह के घर को निशाना बनाया। जंगल की तरफ से कमरे में कूमल लगाकर अंदर घुसे चोर संदूक में रखे सोने-चांदी के जेवर और दो हजार रुपये की नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक रक्षाबंधन पर ऋषिपाल की बहनें सुमन और राजवती मायके आई हुई थीं। उनके जेवर भी घर में रखे थे। रात में परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर कमरे में रखे संदूक को खंगालकर बहनों और घर के अन्य सदस्यों के जेवर व नकदी ले गए।
सुबह जागने पर कमरे का सामान बिखरा और दीवार में कूमल लगा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में चोरों की तलाश की तो घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में खाली पड़ा संदूक मिला। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

इधर, थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि चोरी की घटना के जल्द खुलासे के लिए शाहबाद और सैफनी पुलिस की दो संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed