फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dis take ownership of Then there was the murder of Haider !

डिस के स्वामित्व को लेकर तो नहीं हुई हैदर की हत्या!

Sun, 10 Jan 2016 11:02 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sun, 10 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dis take ownership of Then there was the murder of Haider !
हैदर की हत्या को लेकर परिवार वाले कोई खास वजह नहीं बता पा रहे हैं। जिसके चलते पुलिस असमंजस में है। पुलिस की अब तक की पड़ताल से जो तथ्य निकल कर सामने आए हैं उससे पुलिस डिस के स्वामित्व को लेकर अथवा घटना के दिन घटना स्थल के पास लड़ रहे तीन लोगों की घटना से जोड़ कर देख रही है। पुलिस फिलहाल इन्हीं बिंदुओ पर अपनी जांच कर रही है।
विज्ञापन

हैदर के पिता आफाक खां ने कई साल पहले नगर में संचालित केबिल डिस को खरीदा था। तब दो साझीदार थे। आफाक खां ने स्वास्थ्य ठीक न रहने को लेकर अपने एक रिश्तेदार को डिस का काम देखने को रखा था। रिश्तेदार भी कुछ दिनों में साझीदार हो गया। डिस की देखरेख करने वाले युवक की कुछ दिनों से हैदर से बोलचाल नहीं थी। इसकी जानकारी हैदर की मां ने रात को हैदर को ढूंढने पहुंचे लोगों को दी थी, लेकिन बाद में उसी युवक ने कोतवाली पहुंचकर हैदर की गुमशुदगी दर्ज कराई और परिवार वालों के साथ उसे ढूंढता भी रहा। उधर, घटना स्थल के समीप रात साढ़े नौ बजे स्कार्पियो सवार नगर के तीन युवक आपस में झगड़ते देखे गए थे। तब एक राहगीर ने झगड़ रहे युवकों को टोका भी था, लेकिन युवकों ने ऐेसे ही झगडने की जानकारी दी थी। प्रत्यक्षदर्शी एक राहगीर के अनुसार उक्त तीनों युवकों में एक युवक दो युवकों की मिन्नत जैसे कर रहा हो लग रहा था। कुछ देर बाद स्कार्पियों सवार तीनों युवक स्कार्पियों पर सवार होकर नगर में आए। इसमें से दो युवक सरवनपुरी गेट के समीप उतरे थे। उक्त तीनों युवक नगर में एक स्थान पर चलने वाले पूल में खेलने जाते हैं। हैदर भी उक्त पूल मेें अक्सर खेलने जाता था। कहीं उक्त युवकों के तार तो हैदर की हत्या से नहीं जुड़े है? इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed