{"_id":"6aa710c4cf31674e66010cf9","slug":"accused-arrested-for-posting-objectionable-content-on-social-media-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1450428-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 14 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर के राप्तीनगर निवासी पूर्व उपसभापति व पार्षद प्रतिनिधि बृजेश सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी रजत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। बरगदवां के विकास नगर जप्ती टोला निवासी रजत के खिलाफ बृजेश सिंह की तहरीर पर शुक्रवार को शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
बृजेश सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया था कि रजत चौधरी राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं। आरोप है कि 10 सितंबर को रजत ने इंस्टाग्राम पर बृजेश सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करते हुए उन्हें ‘‘दो थप्पड़ में जमीन पर सुला देंगे’’ जैसी धमकी दी। पोस्ट प्रसारित होने के बाद कई लोगों के फोन आने की बात भी तहरीर में कही गई थी। तहरीर में जातिसूचक शब्दों और हिंदू धर्म के अपमान वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने के साथ ही फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। बृजेश सिंह ने स्वयं और परिवार को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बृजेश सिंह कई बार नगर निगम के पार्षद और उपसभापति रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी नगर निगम की उपसभापति और राप्तीनगर की पार्षद हैं। वहीं, रजत चौधरी पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी के बेटे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।